देश की खाद्य नीतियां हों मजबूत : दत्तू

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के अध्यक्ष एच.एल. दत्तू ने गुरुवार को कहा कि देश की खाद्य नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इसे मजबूत बनाने की जरूरत है।

एच.एल. दत्तू ने कहा, “देश में भोजन के लिए ‘अंत्योदय योजना’ जैसी ढेर सारी योजनाएं हैं। कार्यक्रमों और नीतियों की संख्या में कोई कमी नहीं है, सवाल यह है कि ये कितने प्रभावी हैं और इससे कितना लाभ मिल रहा है।”

उन्होंने ये सभी बातें आयोग द्वारा आयोजित खाद्य अधिकार राष्ट्रीय सम्मेलन में कहीं।

दत्तू ने कहा, “देश में खाद्य मामलों पर ध्यान देने के लिए उच्च न्यायालय ने आयुक्तों और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति पर जोर दिया। अदालत के इस कदम से देश के कई राज्यों में भोजन के अधिकार को अमल मेंलाने में मदद मिली है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493