कारगिल, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि देश की प्रतिष्ठा व सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।
गृह मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि देश की प्रतिष्ठा व सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा और यह हमेशा ऊंचा रहा है।”
उन्होंने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें पूरे देश का समर्थन है।
राजनाथ सिंह लद्दाख क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
गृह मंत्री राजनीतिक दलों, सिविल सोसाइटी समूहों व लोगों से मिल रहे हैं और कश्मीर मुद्दे पर उन सबका सुझाव ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath