नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह सुहावनी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिन में आंशिक रूप से बदली रहेगी और राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।
दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.3 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath