देश की विकास दर तीसरी तिमाही में 7.3 फीसदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। देश की विकास दर मौजूदा कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 7.3 फीसदी रही, जो दूसरी तिमाही में 7.7 फीसदी और एक साल पहले समान अवधि में 7.1 फीसदी थी। यह जानकारी सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़े से मिली।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, ‘कृषि, वानिकी और मत्स्य’, ‘बिजली, गैस, जलापूर्ति तथा अन्य उपभोक्ता सेवाओं’ तथा ‘वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं’ में उत्पादन कम रहने से विकास दर दूसरी तिमाही के मुकाबले कम दर्ज की गई।

मौजूदा कारोबारी वर्ष में औसत से कम बारिश के कारण कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों की विकास दर नकारात्मक एक फीसदी रही, जो दूसरी तिमाही में दो फीसदी थी।

बिजली, गैस, जलापूर्ति तथा अन्य उपभोक्ता सेवाओं की विकास दर छह फीसदी रही, जो दूसरी तिमाही में 7.5 फीसदी थी।

आलोच्य अवधि में वित्तीय और पेशेवर सेवाओं की आय 9.9 फीसदी बढ़ी, जो दूसरी तिमाही में 11.6 फीसदी बढ़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493