नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को कहा कि जो भी देश को नुकसान पहुंचाएगा उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
पर्रिकर ने यहां मानेकशॉ केंद्र में आयोजित ‘भविष्य के संदर्भ में सेना का स्वदेशीकरण’ विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में कहा, “मैं मानता हूं कि जो आपको नुकसान पहुंचाता है, उसे वैसी ही भाषा समझ में आती है।”
पर्रिकर ने कहा कि दुश्मन को जब तक वैसी ही तकलीफ नहीं दी जाती, वह नुकसान पहुंचाता रहेगा।
पर्रिकर के मुताबिक, “अगर कोई आपके देश को नुकसान पहुंचा रहा है तो उस व्यक्ति या संगठन को उसी तरह की पीड़ा हर हाल में दी जानी चाहिए।” उन्होंने कहा कि जबतक दुश्मन को उसी की भाषा में समझाया नहीं जाएगा, वह लगातार पीड़ित करता रहेगा।
dharmpath.com dharmpath