नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देश के विकास में राज्य का योगदान अनुकरणीय और अमूल्य है।
मोदी ने ट्वीट कर कहा, “बिहार दिवस पर बिहार के मेरे भाइयों और बहनों को बधाई। ऐतिहासिक समय से ही देश के विकास में बिहार का अनुकरणीय और अमूल्य योगदान रहा है।”
सन् 1912 में आज के ही दिन बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर अलग राज्य बनाया गया था।
dharmpath.com dharmpath