देश ने आंबेडकर को श्रद्धाजंलि दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ ही पूरे भारत ने गुरुवार को भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव रामजी आंबेडकर को उनकी 63वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ ही पूरे भारत ने गुरुवार को भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव रामजी आंबेडकर को उनकी 63वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां संसद भवन लॉन्स में एक समारोह में आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और कई अन्य सांसदों व मंत्रियों ने भी संविधान के निर्माता आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नायडू ने ट्वीट कर कहा, “उन्होंने हाशिए पर रहे लोगों के लिए कार्य किया और एक जातिहीन समाज बनाने के लिए प्रयास किया। हम समानाधिकारवादी समाज की स्थापना कर और सार्वजनिक जीवन में मूल्यों और नैतिकता को बनाए रखकर बाबा साहेबजी को वास्तविक श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।”

मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आंबेडकर के कार्यों और योगदान पर प्रकाश डालने वाले ऑडियो का एक लिंक भी साझा किया।

राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “इतिहास को जिन्होंने भुला दिया, वह इतिहास नहीं बना सकते हैं।”

कांग्रेस ने कहा, “आज हम ऐसे व्यक्ति का सम्मान कर रहे हैं जिसकी विरासत हमारे संविधान के रूप में कायम है। उन्होंने सब के लिए एक समान समाज के लिए लड़ाई लड़ी और अपने पीछे एक विचार छोड़ गए जिसे हम हमेशा कायम रखेंगे।”

कांग्रेस ने कहा, “बी.आर आंबेडकर सम्मान, गरिमा और समानता के अवतार थे।”

अपने संदेश में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “भारत के संविधान को तैयार करने में उनका योगदान हमेशा आने वाली पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा।”

आंबेडकर का छह दिसंबर 1956 को दिल्ली में निधन हुआ था। हर साल इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस को रूप में मनाया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493