देश ने एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर सामथ्र्य दिखाया : हर्षवर्धन

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) द्वारा 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने पर बधाई देते हुए कहा कि इस उपलब्धि से भारतीय विज्ञान क्षेत्र की झलक दर्शाता है।

हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, “आज, देश ने एक साथ अधिकतम 104 उपग्रह प्रक्षेपित कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसरो के लिए बड़ी उपलब्धि। वैज्ञानिकों को बधाई।”

उन्होंने कहा, “पूरा देश हमारे वैज्ञानिकों पर गौरवान्वित है। हमने इतिहास रच दिया है। पूरा विश्व अब विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भारत की ओर देख रहा है और यह वसुधैव कुटुंबकम् का दर्शनशास्त्र है।”

भारतीय रॉकेट, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) ने बुधवार सुबह 104 उपग्रहों का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसमें देश के पृथ्वी अवलोकन उपग्रह काटरेसैट-2 श्रृंखला भी है।

अन्य उपग्रहों में 101 नैनो उपग्रह हैं, जिनमें से इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक-एक और अमेरिका के 96 तथा भारत के दो नैनो उपग्रह शामिल है।

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “इसरो के वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम को एक साथ 104 उपग्रह प्रक्षेपित करने के लिए बधाई। यह देश के लिए गौरवान्वित पल है।”

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इसरो की सराहना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493