देश में इस वर्ष सामान्य मानसून : आईएमडी (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को घोषणा की कि इस साल देश में सामान्य मानसून होगा, जिससे कृषि क्षेत्र को लाभ होगा। वर्तमान अनुमान के अनुसार, इस बार सामान्य (96 प्रतिशत से पांच प्रतिशत कम ज्यादा) बारिश होगी।

आईएमडी के मुताबिक, मौसम की सही तस्वीर का पता जून में चलेगा।

आईएमडी के महानिदेशक के.जे.रमेश ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “वर्तमान अनुमान के अनुसार, इस बार सामान्य (96 प्रतिशत से पांच प्रतिशत कम ज्यादा) बारिश होगी।”

मानसून में सामान्य वर्षा की संभावना 38 प्रतिशत का आंकलन किया गया है।

भारत में कुल बारिश हालांकि अलनीनो तथा इंडियन ओशियन डाइपोल (आईओडी) की गतिविधियों पर निर्भर करता है।

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, मध्यम या मजबूत अल नीनो की संभावना जताई गई है और सकारात्मक आईओडी का मतलब अच्छी बारिश है। सन् 1997 में देश में 102 फीसदी मानसून महसूस किया गया था, जब दोनों परिस्थितियां अनुकूल थीं।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के मुताबिक, जलाशयों में वर्तमान में पूरी क्षमता का लगभग 31 फीसदी जल मौजूद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493