देश में कुल 2760 लाइसेंस प्राप्त रक्त बैंक

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत में कुल 2,760 लाइसेंस प्राप्त रक्त बैंक हैं। तलिनाडु में सर्वाधिक 304 रक्त बैंक हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यहां जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रोफाइल के आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में 181 निजी और राज्य सरकार द्वारा संचालित कुल 96 रक्त बैंक हैं।

तमिलनाडु के बाद महाराष्ट्र (297 रक्त बैंक) और उत्तर प्रदेश (240) का स्थान आता है।

आंकड़ों से पता चलता है कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे कम रक्त बैंक हैं। असम, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर में क्रमश: रक्त बैंकों की संख्या 76, छह, 10 और पांच है।

मंगलवार को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि देश में लाइसेंस प्राप्त कुल रक्त बैंकों में 1564 निजी और 981 सरकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493