देश में मध्यप्रदेश से होगी बदलाव की शुरुआत : सिंधिया

भोपाल, 17 सितंबर (आईएएनएस)। सांसद व मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां सोमवार को कहा कि मप्र विधानसभा चुनाव से देश में बदलाव की शुरुआत होगी और वर्ष 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भोपाल में रोड शो के बाद सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “युवाओं से कहा जा रहा है कि पकौड़े तलो और दूसरी ओर बाबाओं को मंत्री बनाया जा रहा है। राहुल गांधी के आने से कार्यकर्ताओं में आए जोश ने भाजपा के होश उड़ा दिए हैं।”

भाजपा के ‘राष्ट्रवाद’ पर सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दल होने के साथ एक क्रांति है। इस दल के लोगों ने आजादी के आंदोलन में कुर्बानी दी है। जो लोग आज राष्ट्रवाद की बात करते हैं, वे यह भी बताएं कि आजादी के आंदोलन में उनके लोगों ने पसीना क्या, पानी तक नहीं बहाया।

उन्होंने कहा, “आंदोलन में लगे आजादी के दीवानों के बारे में गुप्त सूचनाएं अंग्रेजों को देकर उनसे धन प्राप्त करने वालों के संगठन के लोग आज खुद को राष्ट्रवादी बताकर देश को गुमराह कर रहे हैं।”

सिंधिया ने कहा, “नबंबर में मध्यप्रदेश से भाजपा की विदाई होगी और 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, यह संकल्प हम सभी कार्यकर्ताओं को लेना होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493