नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को घोषणा की कि इस साल देश में सामान्य मानसून होगा, जिससे कृषि क्षेत्र को लाभ होगा।
आईएमडी के महानिदेशक के.जे. रमेश ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “वर्तमान अनुमान के अनुसार, इस बार सामान्य (96 प्रतिशत से पांच प्रतिशत कम ज्यादा) बारिश होगी।”
उन्होंने कहा कि केरल में मानसून आने की तारीख की घोषणा मई के अंत में की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath