नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या जनवरी-मार्च तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 3.2 फीसदी बढ़ी। यह जानकारी शुक्रवार को पर्यटन मंत्रालय के एक बयान से मिली।
मंत्रालय द्वारा जारी मासिक अनुमान के मुताबिक आलोच्य अवधि में विदेशी पर्यटकों की संख्या 22.81 लाख रही, जो एक साल पहले 22.10 लाख थी।
अकेले मार्च में यह संख्या 5.3 फीसदी बढ़कर 7.30 लाख रही, जो एक साल पहले 6.93 लाख थी।
आलोच्य अवधि में सबसे अधिक 12.52 फीसदी पर्यटक ब्रिटेन से, उसके बाद 12.35 फीसदी अमेरिका से और 12.28 फीसदी बांग्लादेश से आए।
इस दौरान श्रीलंका के पर्यटकों का अनुपात 4.40 फीसदी, जर्मनी का 4.28 फीसदी, कनाडा का 3.39 फीसदी, मलेशिया का 3.26 फीसदी और फ्रांस का 3.24 फीसदी रहा।
शीर्ष 15 देशों का अनुपात मार्च 2015 में 71.91 फीसदी रहा।
मार्च 2015 में विदेशी मुद्रा की आय 2.9 फीसदी बढ़कर 10,451 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 10,152 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath