लखनऊ/कन्नौज, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की टीम शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज क्षेत्र का दौरा किया। टीम ने ठठिया, अलीपुर अहना और जौनपुर गांव जाकर ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लिया। इस दौरान गलत तथ्य उपलब्ध कराने वाले लेखपाल को फटकार लगी।
कन्नौज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र है।
केंद्र सरकार की टीम में कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय में संयुक्त सचिव डॉ़ आशीष कुमार भूटानी, वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव राजीव कुमार जैन, कृषि मंत्रालय में अतिरिक्त निदेशक भावना सिंह व राजीव सेन शामिल थे। निरीक्षण के दौरान कन्नौज के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा भी केंद्रीय टीम के साथ थे।
टीम ने किसानों का हाल जाना। अनियमितता पर टीम के सदस्यों के साथ जिलाधिकारी ने भी जौनपुर के लेखपाल प्रेमचंद्र को फटकार लगाई।
dharmpath.com dharmpath