नीमच, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अडानी विल्मार सोया संयंत्र में हुए हादसे में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को प्रबंधन ने 15 लाख का मुआवजा दिया। मृतकों के परिजनों को साढ़े 14 लाख का चेक और 50 हजार रुपये नकद दिए गए।
नीमच नगर थाने के प्रभारी शिव कुमार यादव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि गुरुवार को अडानी सोया संयंत्र से निकलने वाले अवशिष्ट के एक टैंक को साफ करते वक्त चार मजदूर व एक सुरक्षाकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। प्रबंधन और पीड़ित परिवारों के बीच गुरुवार को वार्ता हुई, प्रबंधन ने अपने आश्वासन के मुताबिक पीड़ितों के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया है।
यादव के अनुसार, प्रबंधन ने साढ़े 14 लाख का चेक और 50 हजार रुपये नकद दिए हैं। सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और परिजनों को सौंप दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath