देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई विमान सेवा

देहरादून, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के दो शहरों के बीच पहली बार विमान सेवा शुरू की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा का शुभारंभ किया।

प्रदेश की राजधानी देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से नौ सीट वाले विमान ने उड़ान भरी। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश के विधानसभाध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।

पहली व्यावसायिक उड़ान में प्रदेश के मंत्री प्रकाश पंत, सतपाल महाराज, दीन सिंह रावत और अजय भट्ट पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। अधिकारियों ने बताया कि 24 अक्टूबर से दोनों शहरों के बीच नियमित विमान सेवा का संचालन किया जाएगा।

यह विमान हेरिटेज एविएशन का है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरंभ में रोजाना एक उड़ान होगी, लेकिन मांग बढ़ने पर उड़ानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

उड़ान का किराया 1,580 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है। दोनों शहरों के बीच उड़ान की अवधि 45 मिनट है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493