देहरादून : 2 किशोर यमुना में डूबे

देहरादून, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तराखंड के देहरादून जिले के विकासनगर क्षेत्र में शनिवार को दो किशोर यमुना में डूब गए। रविवार को पुलिस ने इसकी सूचना दी।

शनिवार की शाम यूपी के मुजफ्फरनगर के कुछ विद्यार्थियों का समूह विकासनगर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

नहाने के दौरान अनवर के अचानक चिल्लाने पर उसके दो दोस्त मोह्म्मद हुसैन (17) और जफर अली(13) उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए।

डाकपत्थर बैराज के पास वे डूबने लगे, जिसे देख कुछ लोगों ने अनवर (20) को बचा लिया। हालांकि अस्पताल में उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया पुलिस (एसडीआरएफ) के अधिकारियों ने रविवार तो कहा कि शवों की खोज के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी महेश जोशी ने कहा, “एसडीआरएफ कर्मियों द्वारा बचाव अभियान जारी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493