दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाएं : नकवी

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां शनिवार को दैनिक जीवन में स्वच्छता का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा है कि न केवल अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए, बल्कि एक स्वच्छ दिमाग एवं सकारात्मक सोच भी सुनिश्चित करनी चाहिए।

मौलाना आजाद शैक्षणिक संगठन में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में नकवी ने दिल्ली की आठ परियोजना कार्यान्वयन एजेन्सियों के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “हमें अपनी अंतरात्मा से स्वच्छता कार्यक्रम आरंभ करना चाहिए और इसे एक आदत के रूप में जारी रखा जाना चाहिए।”

उन्होंने स्वच्छता मुहिम में प्रतिभागी प्रशिक्षुओं की भावना एवं अनुशासन की सराहना की और उपस्थित लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता मिशन को पूरा करने की अपील की।

नकवी ने फिल्म कलाकार अन्नू कपूर, गायक साबरी बंधु एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ कार्यक्रम स्थल पर श्रमदान गतिविधियों में भाग लिया। बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने उस स्थान पर श्रमदान कार्यकलापों में भाग लिया। नकवी ने मौलाना आजाद शैक्षणिक संगठन के परिसर में एक पौधा भी रोपा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493