दोपहर तक दिल्ली पहुंचेंगे उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। रायबरेली में 28 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह मंगलवार दोपहर तक नई दिल्ली पहुंचेंगे। उन्हें विमान द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया जा रहा है।

ऐरोमेड एयर एंबुलेंसिज द्वारा जारी बयान के अनुसार, वकील, डॉक्टर राजेंद्र सिंह और एक पैरामेडिक को विमान द्वारा लाया जा रहा है।

एरोमेड इंटरनेशनल रेस्क्यू सर्विसेज के निदेशक मनीष अग्रवाल के अनुसार, एयर एंबुलेंस दिल्ली में दोपहर 12.30 बजे उतरेगी। जिसके बाद महेंद्र सिंह को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया जाएगा।

सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है, और वह कोमा में हैं, हालांकि उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। सिंह और पीड़िता को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दिल्ली लाया जा रहा है।

दुष्कर्म पीड़िता और उनके वकील 28 जुलाई को रायबरेली में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जब एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़ित की दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी। पीड़िता और उसके वकील का लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज चल रहा था।

सीबीआई को दुर्घटना में साजिश की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493