लॉस एंजिल्स, 24 जुलाई (आईएएनएस)। ‘द स्पाई हू डंप्ड मी’ के सह-लेखक डेविड इसरसन ने कहा कि टीम ने एक विशेष तरह की फिल्म बनाई है और यह दोस्ती पर बनी आम फिल्मों जैसी नहीं है।
लायन्सगेट फिल्म्स की एक्शन थ्रिलर फिल्म में अभिनेत्री मिला कुनिस और केट मैककिनन कॉमिक किरदार में नजर आएंगे।
डेविड ने आईएएनएस को दिए एक बयान में कहा, “हमने इस फिल्म के लिए एक खास समझ से बनाया है। यह बाकी दोस्ती पर आधारित फिल्मों की तरह नहीं है जहां वे किसी बिंदु पर लड़ते हैं और किसी बिंदु पर अलग हो जाते हैं। हम चाहते थे कि हमारी फिल्म के पात्र एक-दूसरे से प्यार करें।”
dharmpath.com dharmpath