दोस्त का शव ले जा रहे 2 बाइक सवार गिरफ्तार

जम्मू, 16 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के रामबन जिले में दो अमरनाथ तीर्थयात्रियों को सोमवार को अपने दोस्त का शव पुलिस को सूचित किए बगैर मोटरसाइकिल पर ले जाने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

जम्मू में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “ये दोनों लोग अपने दोस्त बालकर सिंह का शव पंजाब में तरण तारण ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि बालकर सिंह की घर जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।”

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

दोनों दोस्त शव को मोटरसाइकिल पर रखकर ले जा रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493