कोलकाता, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कतर की राजधानी दोहा में बनने वाले लग्जरी होटल और बहुमंजिला रिहायशी भवन के लिए ओबराय समूह ने करार किया है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में बताया है कि लग्जरी होटल दोहा के वेस्ट बे एरिया में बनेगा। जबकि अपार्टमेंट का निर्माण लुसैल नाम की जगह पर होगा।
दोनों परियोजनाओं में नियोजन संबंधी कार्य जारी है। निर्माण अगले साल के शुरुआती दिनों में शुरू होगा। दोनों परियोजनाएं वर्ष 2018 के मध्य तक पूरी होनी है।
कतर की इन दोनों परियोजनाओं का प्रायोजक कतर जनरल इंश्योरेंस एंड रिइंश्योरेंस कंपनी (एसएक्यू) है।
dharmpath.com dharmpath