दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन में अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 19715/19716 जयपुर-लखनऊ जंक्शन-जयपुर एक्सप्रेस में जयपुर से एक से 31 दिसंबर तक तथा लखनऊ जंक्शन से दो दिसंबर से एक जनवरी, 2018 तक वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 19601/19602 उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर एक्सप्रेस में उदयपुर से दो से 30 दिसंबर तक तथा न्यू जलपाईगुड़ी से चार दिसंबर से एक जनवरी, 2018 तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493