दो दिवसीय राजगढ़ दौरे पर दिग्विजय सिंह

राजगढ़-मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय चौटाला आज से दो दिवसीय राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चुनाव के संबंध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे।

 

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के कार्यालय द्वारा जारी सूचना के मुताबिक सिंह शुक्रवार दोपहर एक बजे राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा पहुंचेंगे। यहां वे राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के संबंध में विधानसभा राजगढ़, खिलचीपुर, सारंगपुर, सुसनेर के वर्तमान एवं पूर्व विधायकगण, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष, समस्त ब्लाक/मण्डल/ सेक्टर अध्यक्ष, बी.एल.ए., नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद, जिला पंचायत के चुने गये सदस्यों, सेवादल, महिला काँग्रेस, युवक काँग्रेस, किसान काँग्रेस, आई.टी. सेल, एन.एस.यू.आई. सहित समस्त प्रकोष्ठ के सदस्यों एवं समस्त वरिष्ठ, कनिष्ठ, पूर्व-वर्तमान पदाधिकारी व काँग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493