दिल्ली के कबीर नगर में इमारत ढही

नई दिल्ली-उत्तरपूर्वी दिल्ली के कबीर नगर इलाके में दो मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया।

इमारत का इस्तेमाल कपड़ा फैक्ट्री के रूप में किया जा रहा था। मृतकों की पहचान अरशद (30) और तौहीद (20) के रूप में हुई है। जबकि घायल रेहान (22) की हालत गंभीर बनी हुई है। रेहान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उत्तरपूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जॉय टिर्की ने कहा, रात 2:16 बजे वेलकम इलाके में कबीर नगर में एक दो मंजिला पुरानी इमारत ढहने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

तीन मजदूर मलबे में फंसे हुए थे। तीनों को निकाला गया और जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे मजदूर की हालत गंभीर है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493