पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस (15029) गुरुवार को गोरखपुर से शाम 17.25 रवाना होकर रात 22.20 बजे लखनऊ तथा पुणे शनिवार तड़के 4.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (15030) शनिवार को पुणे पूर्वाह्न् 10.45 बजे चलकर अगले दिन शाम 16.15 बजे तथा गोरखपुर रात में 21.50 बजे पहुंचेगी।
गोरखपुर-आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस (15097) गुरुवार को रात 20.55 बजे चलकर देर रात 1.55 बजे लखनऊ व सुबह 10.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (15098) बुधवार अपराह्न् 15.55 बजे चलकर लखनऊ रात में दो बजे तथा तड़के 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।