नई दिल्ली,17 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) अपने दो पूर्व निदेशकों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग की शिकायतों की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मीट निर्यातक मोइन अहमद कुरैशी से जुड़े एक मामले में यह जांच चल रही है।
सीबीआई सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, “हम लोगों को प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग से रंजीत सिन्हा और ए. पी. सिंह के खिलाफ शिकायत मिली है और हम लोग शिकायत की जांच कर रहे हैं।”
सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने न तो अभी इन दोनों पूर्व निदेशकों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया है और न ही प्राथमिक जांच शुरू की है।
यह शिकायत कुरैशी के खिलाफ 20 करोड़ रुपये की आय की घोषणा नहीं करने और उस पर कर देने में टालमटोल करने की ईडी और आयकर विभाग की जांच के बाद प्राप्त हुई।
dharmpath.com dharmpath