दो महारथियों का शक्ति परीक्षण तय करेगा सपा का पावर हाऊस

दोनों महारथी अपने-अपने कार्यक्रमों को ऐतिहासिक बनाने के लिए बुधवार को अपने योद्धाओं के साथ रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए लगे रहे।

सपा में उपजे पारिवारिक कलह का असर सरकार और संगठन में दिखाई दिए जाने के बाद प्रदेश ही नहीं देश के सभी राजनैतिक दलों व उनके मुखियाओं की निगाहें इन दोनों कार्यक्रमों पर लगी हुई है। जिसके कार्यक्रमों में जितनी अधिक भीड़ आएगी वही समाजवादी पार्टी का पावरहाऊस माना जाएगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का विकास रथ यात्रा का शुभारंभ लामाटिर्नियर मैदान से शुरू होगा।

अखिलेश यादव ने इसी मैदान में ही अपने मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया था। उनका रथ यात्रा सरोजनीनगर से होते हुए जुनाबगंज, अजगैन व उन्नाव पहुंचेगी। अखिलेश समर्थकों ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया है। सबसे ज्यादा पार्टी से बर्खास्त एमएलसी और पदाधिकारी कार्यक्रम को भव्य रूप में देने के लिए लगे हुए हैं। उनके सामने अपने आका के यहां नम्बर दर्ज कराने की होड़ मची हुई है। इस कार्यक्रम में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को भी निमंत्रण दिया गया है। अब देखना है कि यह दोनों नेता कार्यक्रम में भाग लेते हैं कि नहीं।

इसी तरह पांच नवंबर को रजत जयंती के कार्यक्रम के लिए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव युद्ध स्तर पर लग गए हैं। उन्होंने बुधवार को बर्खास्त मंत्री ओमप्रकाश सिह व नारद राय के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके पहले शिवपाल यादव ने पार्टी कार्यालय में लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में अनुशासन बहुत जरूरी है। जो भी अनुशासन तोड़ेगा उसे बाहर कर दिया जाएगा।

नेताजी ने बहुत संघर्ष किया है, मैं भी कई बार जेल गया हूं, भीड़ देखकर उत्साहित हूं। जहां विकास रथ यात्रा को सफल बनाने में पार्टी से बर्खास्त एमएलसी व युवा पदाधिकारी लगे हुए हैं। वहीं रजत जयंती को ऐतिहासिक बनाने में मंत्रिमंडल से बर्खास्त मंत्रीगण जी जान से जुटे हैं। अब कार्यक्रम के होने पर ही साफ हो सकेगा कि किसने किस पर बाजी मार ली है और किसने दूसरे को पीछे छोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493