चेन्नई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने सोमवार को अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर तमिलनाडु में बस के किराए में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
यह विरोध प्रदर्शन उस फैसले के एक दिन बाद हो रहा है, जिसके अंतर्गत सरकार के स्वामित्व वाले परविहन निगमों ने बढ़े किराए को आंशिक रूप से कम करने की घोषणा की।
द्रमुक नेता एम. के. स्टालिन ने यहां कोलाथुर में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस, विदुथालाई चिरुथैगल काची (वीसीके) और अन्य दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
विपक्षी दलों के मुताबिक, परिवहन निगमों द्वारा किराया बेहद मामूली रूप से कम करने की जो घोषणा की गई है, जिससे किसी को कोई फायदा नहीं होगा।
द्रमुक ने शनिवार को भी बस के बढ़े किराए को वापस लेने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।
dharmpath.com dharmpath