‘द्वारका’ ने दिया अभिनय को विस्तार : पूजा झावेरी

चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता विजयदेवर कोंडा के साथ तेलुगू रोमांटिक फिल्म ‘द्वारका’ में काम कर रहीं अभिनेत्री पूजा झावेरी का कहना है कि इस फिल्म में उन्हें बहुत कुछ दर्शाने का मौका मिला है।

पूजा ने आईएएनएस को बताया, “मेरे करियर की अन्य भूमिकाओं के विपरीत इस फिल्म में मेरी भूमिका ने मुझे बहुत कुछ करने का मौका दिया है। इस फिल्म में हीरो जो भी करता है, उसका कारण मेरा चरित्र है। एक तरह से पूरी कहानी मेरी भूमिका के इर्द-गिर्द घूमती है। ”

श्रीनिवास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय चोर की भूमिका निभा रहे हैं।

ढेर सारे कलाकारों से सजी इस फिल्म में पूजा एक हैदराबादी लड़की की भूमिका निभा रही हैं, जिसने हाल ही में अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है और जिस पर शादी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में काम करना उनके लिए मजेदार अनुभव रहा।

पूजा को फिलहाल धनुष अभिनीत फिल्म ‘थोडारी’ की रिलीज का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493