बिहार में अपराधियों ने 5 को गोली मारी, 4 की मौत

मोतिहारी, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने पकड़ीदयाल मछुआ संघ के नेता भिखारी सहनी के घर हमला कर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात सिरहा गांव निवासी और मछुआ संघ के नेता भिखारी सहनी अपने घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बैठे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

इस हमले में मछुआ संघ के प्रखंड अध्यक्ष भिखारी सहनी, उनकी पत्नी चंपा देवी और पड़ोसी तथा वार्ड सदस्य राजकिशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पोता मंटु कुमार उर्फ आर्यन समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया का इलाज के दौरान शनिवार को मंटु ने भी दम तोड़ दिया।

पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र राणा ने शनिवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि भिखारी पहले नक्सली संगठन से जुड़े थे। उनकी अदावत कई लोगों से थी। ऐसे में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि पुरानी रंजिश में उनकी हत्या की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से दो पिस्तौल, गोली और चाकू बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493