नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत ने पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर पिछले दिनों हुए आतंकवादी हमले के संदर्भ में गुरुवार को दो टूक कहा कि द्विपक्षीय वार्ता को लेकर अब गेंद पाकिस्तान के पाले में है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भारत ने इस मामले में पाकिस्तान को पुख्ता सबूत सौंपे हैं।
dharmpath.com dharmpath