द. अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम में शार्दूल की वापसी

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ इसी साल अगस्त में वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर की शनिवार को आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय वनडे टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम 27 दिसंबर को अफ्रीका दौरे पर रवाना होगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली छह वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। बीसीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर टीम की सूची जारी की है।

भारतीय टीम जब अगस्त में श्रीलंका गई थी, तब शार्दूल टीम का हिस्सा थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने घर में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में इस उभरते हुए तेज गेंदबाज को जगह नहीं दी थी।

चयनकर्ताओं ने टेस्ट की तरह वनडे में भी 17 सदस्यीय टीम चुनी है। श्रीलंका सीरीज में टीम में मांसपेशियों में चोट के कारण नहीं चुने गए केदार जाधव को एक बार फिर मौका मिला है। श्रेयस अय्यर को टीम में बनाए रखा गया है। अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, शार्दूल ठाकुर।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493