द. कोरिया ने उ. कोरिया से रिहा अमेरिकी छात्र की मौत पर दुख जताया

सियोल, 20 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने उत्तरी कोरिया से रिहा किए गए अमेरिकी छात्र की मौत पर मंगलवार को दुख जताया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मून ने ओट्टो वार्मबीयर (22) के परिवार को एक सांत्वना संदेश भेजकर दुख जताया। रिहाई के कुछ दिनों के भीतर ही ओट्टो की मौत हो गई।

मून के प्रवक्ता पार्क सू-ह्यून ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रपति ने अपने पत्र में अमेरिकी विश्वविद्यालय के छात्र की मौत पर दुख जताया।

वर्जिनिया यूनिवर्सिटी के छात्र को उत्तर कोरिया में यात्रा के दौरान बंधक बना लिया गया था।

वार्मबियर को जनवरी 2016 को कथित तौर पर एक प्रचार सामग्री चुराने के प्रयास में गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद मार्च में उसे 15 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी।

वाशिंगटन के कूटनीतिक प्रयासों के बाद उत्तर कोरिया ने वार्मबियर को रिहा कर दिया, जो कोमा में चला गया था।

मून ने इस मौके पर उत्तर कोरिया से अन्य दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने की अपील की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493