कोविंद ने बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने बिहार के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई।

कोविंद ने राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पूर्व अपना इस्तीफा सौंपा है। वह शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कोविंद का इस्तीफा स्वीकार लिया गया है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को अगली सूचना तक बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493