लॉस एंजेलिस, 20 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेगन मर्कल धारावाहिक ‘सूट्स’ के अपने मंगेतर पैट्रिक जे. एडम्स सहित, सभी कलाकारों को अपने प्रेमी प्रिंस हैरी से मिलाने को उत्सुक हैं।
अभिनेत्री का मानना है कि वह अपने सहयोगी कलाकारों को नजरअंदाज कर रही हैं और यही वजह है कि वह अपने प्रेमी को सह-कलाकरों से मिलाना चाहती हैं।
वेबसाइट ‘एक्सप्रेस डॉट कॉ डॉट यूके’ को सूत्र ने बताया, “वह दिसंबर में पैट्रिक की शादी में हिस्सा नहीं ले पाई थीं, क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि उनकी उपस्थिति से मीडिया में काफी चर्चा होगी, और पैट्रिक की शादी समारोह का मजा किरकिरा हो जाएगा। इस बात को लेकर वह काफी दुखी थीं।”
सूत्र ने कहा, “वह सेट पर अन्य सहयोगियों को भी नजरअंदाज कर रही हैं, इसलिए वह हैरी को अनौपचारिक तौर पर मिलाना चाहती हैं, जिससे सभी सहज हो सकें और वह उनके दोस्तों को पहचान सकें।”
‘सूट्स’ का सातवां सत्र भारत में 12 जुलाई से कॉमेडी सेंट्रल पर प्रसारित किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath