लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘द जंगल बुक’ रिलीज के दूसरे सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं, यूनिवर्सल की फिल्म ‘हंट्समैन: विंटर्स वार’ दूसरे स्थान पर है।
3डी एक्शन से भरपूर इस कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म ‘द जंगल बुक’ का निर्देशन जॉन फेवरेयू ने किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फिल्म रिलीज होने के दूसरे सप्ताह में 6 करोड़ डॉलर कमाई की संभावना है जो कि पहले सप्ताह के मुकाबले 41 फीसदी कम है।
उत्तरी अमेरिका में ‘द जंगल बुक’ ने पहले 10 दिनों में ही 20 करोड़ डॉलर की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था। दुनिया भर में इस फिल्म ने अब तक 52.8 करोड़ डॉलर की कमाई की है।
वहीं, यूनिवर्सल की फिल्म ‘हंट्समैन: विंटर्स वार’ दूसरे स्थान पर रहते हुए अब तक 2.01 करोड़ डॉलर की कमाई की है।
dharmpath.com dharmpath