‘टेनेसियन’ वेबसाइट के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
मेट्रो पुलिस प्रवक्ता डॉन एरोन ने कहा कि इस गोलीबारी में एक 18 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
घायलों में दो 17 वर्षीय किशोर और एक 15 वर्षीया किशोरी है। यह गोलीबारी नैशविल के केंद्रीय बस स्टेशन पर स्थानीय समयानुसार अपराह्न लगभग 3.40 बजे हुई।
टेनेसी के एक संवाददाता ने एक गोली चलने की आवाज सुनी और उसके बाद लोगों को भागते और खुद को छिपाते हुए देखा।
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को गोलीबारी के बाद घटनास्थल से एक हैंडगन मिली।
dharmpath.com dharmpath