‘द बीटल्स’ के संगीत निर्माता जॉर्ज मार्टिन नहीं रहे

जॉर्ज की प्रबंधन कंपनी ‘सीए मैनेजमेंट’ के संस्थापक एडम शार्प ने बताया कि उन्होंने ब्रिटेन में अपने घर पर अंतिम सांस ली। जॉर्ज का संगीत करियर सात दशकों का है।

तीन जनवरी, 1926 को लंदन में जन्मे जॉर्ज की रूचि शुरुआत से ही पियानो और ऑर्केस्ट्रा बजाने में थी। वह बीटल्स से सात वर्षो के उनके साथ के चलते मशहूर हुए। उन्होंने 1962 तक बैंड के लिए जबर्दस्त धुनें तैयार की और रिकॉर्डिग तकनीक का उपयोग कर उसे आगे ले गए।

जॉर्ज ने ही बीटल्स के अल्बम ‘प्लीज प्लीज मी’ की ताल को रफ्तार दी।

1967 में ‘पेनी लेन’ और ‘स्ट्रॉबेरी फील्ड्स फोरेवर’ गानों से जॉर्ज का हुनर चरम पर पहुंच चुका था।

बीटल्स के सदस्य पॉल मैककार्टनी ने एक बयान में कहा कि ‘जॉर्ज उनके लिए पिता की तरह थे।’

1970 के दशक में बीटल्स बैंड बिखर गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493