सीरियाई शांति वार्ता 14 मार्च से : संयुक्त राष्ट्र

उन्होंने कहा कि सीरियाई सरकार और विपक्ष के प्रतिनिधियों के साथ शांति वार्ता 14 मार्च को शुरू हो जाएगी।

मिस्तुरा ने कहा कि यह वार्ता अस्थाई सरकार के गठन, नए संविधान के मसौदे और 18 महीनों के भीतर आम चुनाव कराने पर केंद्रित होगी।

मिस्तुरा ने इससे इनकार किया कि सीरिया में संघर्ष विराम की अवधि 18 मार्च की आधी रात तक के लिए ही है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के नजरिए से यह संघर्षविराम अनिश्चितकालीन है।

उन्होंने कहा कि सीरियाई संघर्ष के राजनीतिक समाधान पर वार्ता केंद्रित होगी और इसका समय 24 मार्च से आगे नहीं बढ़ेगा। 24 मार्च के सात या 10 दिन बाद वार्ता फिर शुरू होगी, ताकि सभी प्रतिनिधि अपने-अपने समूह के साथ आंतरिक विचार-विमर्श कर सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493