लॉस एंजेलिस, 2 नवंबर (आईएएनएस)। गायिका बियॉन्से नॉलेस डिज्नी की आगामी लाइव-एक्शन फिल्म ‘द लायन किंग’ का हिस्सा होंगी। यह घोषणा डिज्नी द्वारा बुधवार को की गई।
बियॉन्से, शेर नाला की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म में डोनाल्ड ग्लोवर और जेम्स अर्ल जोन्स को शामिल किया गया है। जेम्स 1994 की एनिमेटेड फिल्म के मुफासा के रूप में वापसी कर रहे हैं।
चिवेटेल एजिओफोर, जॉन ओलीवर, सेठ रोजन और एल्फरे वूडार्ड जैसे सितारे इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
जॉन फेवरोऊ द्वारा निर्देशित फिल्म 19 जुलाई, 2019 को रिलीज होगी।
‘द लायन किंग’ डिज्नी एनिमेटेड क्लासिक्स के कई लाइव एक्शन रिबूट्स में से एक है
dharmpath.com dharmpath