बेल्जियम के राजा-रानी 5 से 11 नवंबर तक करेंगे भारत का दौरा

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी माथेल्डे 5 से 11 नवंबर तक भारत का आधिकारिक दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्योग भारत और बेल्जियम के बीच भागीदारी बढ़ाना है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

भारत स्थित बेल्जिमय दूतावास द्वारा जारी बयान में कहा गया कि यह यात्रा भारत और बेल्जियम के बीच अभिनव साझेदारी बढ़ाने के लिए है, ताकि 21 वीं सदी की चुनौतियों से निपटा जा सके। इसमें सामाजिक-आर्थिक और विज्ञान के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की शुरुआत 1947 में हुई थी, जिसके 70 साल पूरे होने के मौके पर बेल्ज्यिम के राजा-रानी द्वारा भारत की यात्रा की जा रही है। इसमें उनके साथ 86 कंपनियों और 13 शैक्षणिक और वैज्ञानिक संगठनों का प्रतिनिधिमंडल आ रहा है।

बयान में आगे कहा गया कि इस यात्रा के दौरान व्यापार और शैक्षणिक संबंधों के क्षेत्र में दर्जनों समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। साथ ही जलवायु परिवर्तन, भविष्य के शहरों का निर्माण, दुनिया की शासन संरचना में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसमें कहा गया कि हाल के सालों में भारत में बेल्जियम के दो व्यापार मिशन आयोजित किए गए थे, जिसकी अगुवाई 2013 में राजकुमारी एस्ट्रिड और 2010 में राजकुमार फिलिप ने की थी। भारत की तरफ से राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साल 2013 में यूरोपेलिया इंडिया का उद्घाटन करने के लिए बेल्जियम का आधिकारिक दौरा किया था। उसके बाद प्रधानमंत्री ने 2016 में 30 मार्च को बेल्जियम का दौरा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493