‘द वॉइस’ से बाहर हुए रिकी विल्सन

लंदन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। गायक और गीतकार रिकी विल्सन ने टेलीविजन रियेलिटी शो ‘द वॉइस’ छोड़ दी है। उन्होंने फिर इसके साथ लौटने की संभावनाओं से इनकार किया है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, विल्सन ने कहा, “मैं सम्मानजनक तरीके से शो से अलग हो रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि आईटीवी मुझे चाहता है। वे वास्तव में बिल्कुल अलग तरह का शो लाना चाहते हैं।”

विल्सन ने हालांकि कहा कि उनके पास आईटीवी के शो को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं हैं।

विल्सन शो के प्रारूप को लेकर असंतुष्ट थे और इसे लेकर निर्माताओं के साथ उनकी सहमति नहीं बन पा रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493