‘द वॉयस ऑफ इंडिया’ के विजेता के मददगार शान

मुंबई, 30 सितम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड पाश्र्वगायक शान के मार्गदर्शन में रियलिटी शो ‘वॉयस ऑफ इंडिया’ का खिताब जितने वाले उत्तराखंड के पवनदीप राज को उसके पैतृक स्थान से मुंबई लाने के लिए भी शान उनकी मदद कर रहे हैं।

एक बयान के मुताबिक, शान ने कहा, “पवनदीप ने यह साबित कर दिया है कि वह कितने अच्छे गायक हैं और वह इसके हकदार हैं। मैं हमेशा वास्तविकता और योग्य प्रतिभा की मदद करने में विश्वास करता हूं। इसलिए मैं सबकुछ करूंगा ताकि मैं उसे यहां देख सकूं।”

टेलीविजन शो में शान के साथ हिमेश रेशमिया, सुनिधि चौहान और मीका सिंह को भी कोच के रूप में देखा गया था।

पवनदीप को शो में अपनी जीत का अभी भी विश्वास नहीं होता।

पवनदीप ने कहा, “मेरे लिए अगला महत्वपूर्ण कदम यहां आना होगा। जो काफी मुश्किल हो गया होता, लेकिन शान वास्तव में मेरे लिए फरिश्ता साबित हुए हैं। मैं इतनी मदद के लिए उनका धन्यवाद भी नहीं कर सकता।”

‘वॉयस ऑफ इंडिया’ अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध रियलिटी प्रारूप ‘द वॉयस’ का भारतीय संस्करण था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493