‘द वॉयस’ के नए सीजन से वापसी करेंगी स्टेफनी

लॉस एंजेलिस, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायिका ग्वेन स्टेफनी रियलिटी टीवी शो ‘द वॉयस’ के 12वें सीजन में कोच के रूप में वापसी करेंगी।

एनबीसी सत्रों ने 12 और 13 की हिट गायन प्रतियोगी शो का नवीकरण किया है। वर्तमान में ‘द वॉयस’ का 11वां सत्र चल रहा है। इसके कोच एडम लेविन, ब्लेक शेल्टन, एलिसिया कीज व माइली साइरस हैं, जबकि मेजबान कार्सन डैली हैं।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, साइरस 12वें सत्र में नहीं होंगी, जिनकी जगह स्टेफनी को लिया गया है। शो के 12वें सत्र में बतौर कोच वह लेविन, शेल्टन व कीज के साथ नजर आएंगी।

डैली इस सत्र के मेजबान के रूप में वापसी करेंगे।

एनबीसी एंटरटेंमेंट के अल्टरनेटिव और रियलिटी ग्रुप के अध्यक्ष पॉल टेलेजडी ने कहा, “हम सीजन 12 में ग्वेन, एलिसिया, ब्लेक और एडम के बीच अलग तरह का तालमेल देखेंगे, जिसके लिए इंतजार नहीं हो पा रहा!”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493