बिहार में पत्नी, बच्चों को जिंदा जलाया, आरोपी फरार

दरभंगा, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और दो बच्चों को जलाकर मार दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस के अनुसार, टेकटार गांव निवासी मोहम्द हारून का अपनी पत्नी रुखसाना खातून के साथ आर्थिक स्थिति को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी क्रम में मंगलवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ। आरोप है कि हारून ने रात को पत्नी और दो बच्चों की जलाकर हत्या कर दी।

कमतौल के थाना प्रभारी राजकुमार राय ने आईएएनएस को बताया कि मृतकों की पहचान हारून की पत्नी रुखसाना खातून (22 वर्ष), बेटा मो़ दिलशाद (चार वर्ष) और बेटी खूशबू (एक वर्ष) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि हारून बेरोजगार था और चोरी भी करता था। पिछले दिनों ही वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था।

राय ने बताया कि मृतका की मां बरिऔर गांव निवासी रसुला खातून के बयान पर कमतौल थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493