‘द स्पेक्टैक्यलर जिहाद ऑफ ताज रहीम’ 9/11 से प्रेरित

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक राघव मुरली को अपनी अगली फिल्म ‘द स्पेक्टैक्यलर जिहाद ऑफ ताज रहीम’ की प्रेरणा अमेरिका के 9/11 हमले से मिली।

फिल्म ताज रहसान नामक रैपर की कहानी है, जिसे न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) एक अंडरकवर एजेंट बनाने के लिए ब्लैकमेल करता है। यह न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट एवं फेडरेल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन एंड सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी द्वारा मुस्लिम मुखबिरों का इस्तेमाल करने की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है।

मुरली ने एक बयान में कहा, “हमने जब सर्वप्रथम फिल्म पर काम करना शुरू किया, तो हमारे शोध चौंकाने वाले और पहेलीनुमा थे।”

‘द स्पेक्टैक्यलर जिहाद ऑफ ताज रहीम’ में मोनिका डोगरा और रहसान इस्लाम हैं। इसका 15 अप्रैल को लॉस एंजेलिस में प्रीमियर हुआ। भारत में यह 26 जून को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493