चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अभिनेता धनुष की अगली तमिल फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, जैसा कि कुछ खबरों में कहा गया है। इस तमिल फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
चेन्नई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अभिनेता धनुष की अगली तमिल फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, जैसा कि कुछ खबरों में कहा गया है। इस तमिल फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
फिल्म के निर्देशक आर.एस दुरई सेंथिल कुमार ने बताया कि उनसे फिल्म के लिए संपर्क किया गया था।
सेंथिल कुमार ने आईएएनएस से कहा, “टीम ने उनसे संपर्क किया लेकिन वह तुरंत डेट नहीं दे सकी। विचार पूरा नहीं हुआ। हम एक उपयुक्त अभिनेत्री की तलाश में हैं।”
अपने करियर में पहली बार धनुष फिल्म में दोहरी भूमिका निभाएंगे।
फिल्म की शूटिंग अगले साल होगी, जिसे धनुष निर्मित कर रहे हैं।
यह तीसरी बार है जब धनुष सेंथिल कुमार के साथ फिल्म बना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘एथीर नीचाल’, ‘काकई सत्ती’ का निर्माण किया था।
dharmpath.com dharmpath