धनुष की ‘वीआईपी 2’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष की फिल्म ‘वीआईपी 2’ का ट्रेलर रविवार को मुंबई के ऑडियो लॉन्च में रिलीज हुआ। यह 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वीआईपी’ का सीक्व ल है।

मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष की फिल्म ‘वीआईपी 2’ का ट्रेलर रविवार को मुंबई के ऑडियो लॉन्च में रिलीज हुआ। यह 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वीआईपी’ का सीक्व ल है।

फिल्म के ढाई मिनट के ट्रेलर में धनुष रघुवरन के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक बेरोजगार युवा है। यह किरदार फिल्म के पहले भाग के उनके किरदार जैसा ही है।

फिल्म का निर्देशन सौंदर्या रजनीकांत ने किया है। फिल्म के ट्रेलर से स्पष्ट है कि कहानी धनुष और काजोल के टकराव पर आधारित है। काजोल इसमें एक सफल कारोबारी महिला के किरदार में हैं।

फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें अमला पॉल, समुथिराकनी और विवेक भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

काजोल ‘वीआईपी 2’ से दो दशकों बाद तमिल फिल्म में लौट रही हैं।

फिल्म का निर्माण कलईपुली एस. थनु ने किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493