मां के बेहद करीब थे टॉमिलसन

लंदन, 26 जून (आईएएनएस)। वन डायरेक्शन बैंड के गायक लुइस टॉमिलसन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह अपनी दिवंगत मां जोहेना डिकन के बेहद करीब थे और पहली बार जब उन्होंेने शारीरिक संबंध बनाए थे, तो इस बारे में अपनी मां को बताया था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, टॉमिलसन ने कहा कि हालांकि यह अजीब लगता है, लेकिन जब पहली बार उन्होंने संबंध बनाए थे, तो सबसे पहले इस बारे में अपनी मां से बात की। उनकी मां का ल्यूकेमिया के चलते दिसंबर 2016 में निधन हो गया।

टॉमिलसन (25) ने ‘ऑब्जर्वर’ को बताया, “वह दिन मुझे याद है, जब मैंने पहली बार संबंध बनाया था। मैंने अपने किसी दोस्त के इस बारे में नहीं बताया। मेरी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी, ‘मां? मैं जानता हूं, यह वास्तव में अजीब है, लेकिन मुझे आपको बताना है..’ मैं उस बात को मां के साथ की गई सबसे अजीब बात के तौर पर याद करता हूं, लेकिन यह इस बात का सबूत है कि उन्होंने मुझे कितना सहज महसूस कराया।”

डिकन के निधन के बाद टॉमिलसन को शो ‘द एक्स फैक्टर’ में स्टीव आओकी के साथ प्रस्तुति देना था, उनकी मां ने मरने से पहले उनसे अपने करियर को जारी रखने का अनुरोध किया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493